जे.डी. वीमेंस कॉलेज पटना में मानवाधिकार दिवस पर मानवशृंखला बनाकर दिया स्वतंत्रता-समानता और अधिकार का संदेश

पटना। बिहार की राजधानी पटना स्थित जे.डी. वीमेंस कॉलेज में मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसके तहत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी के नेतृत्व एवं इतिहास विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. सुमिता सिंह के मार्गदर्शन में इतिहास विभाग की ओर से विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर छात्राओं ने समानता, स्वतंत्रता और मानवअधिकार का संदेश दिया।

वरिष्ठ प्राध्यापिकाओं ने बढ़ाया छात्राओं का उत्साह

जे. डी. वीमेंस कॉलेज के प्रांगण में इतिहास विभाग की ओर से विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर मानव श्रृंखला बनाकर समानता, स्वतंत्रता और अधिकार का संदेश दिया गया । इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी एवं इतिहास विभाग की विभागाध्यक्षा प्रो. सुमिता सिंह और वरिष्ठ प्राध्यापिका प्रो. कुमकुम कुमारी , डॉ. लक्ष्मी कुमारी , पल्लवी निशा एवं डॉ. कविता लखैयार ने स्नातकोत्तर इतिहास की प्रथम सत्र तथा स्नातक तृतीय सत्र की छात्राओं के साथ मानव श्रृंखला बनाकर उन्हें मानव अधिकार के प्रति जागरूक किया । कड़ाके की शर्दी के बावजूद छात्राओं का उत्साह देखने लायक था।

प्राचार्या ने दिया यह बड़ा संदेश

प्राचार्या डॉ मीरा कुमारी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक को अपने जन्मसिद्ध अधिकारों के प्रति जागरूक होना चाहिए । छात्राओं ने उत्साह से इस कार्यक्रम में भाग लिया और पोस्टर तथा नारे लगाकर अपने मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता का प्रदर्शन किया ।