नई दिल्ली। अमृता विश्व विद्यापीठम ने दिसंबर 2025 बैच के लिए पीएचडी प्रवेश (फेज़ 2) की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 तय की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से पीएचडी शोधार्थियों को ₹30,000 से ₹40,000 प्रतिमाह तक फेलोशिप दी जाएगी।
मिलेंगे कई सुविधाएं
इसके साथ ही शोध पत्र प्रकाशित करने, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लेने, ट्यूशन फीस में राहत और उन्नत प्रयोगशालाओं व शोध सुविधाओं का लाभ भी उपलब्ध होगा। संस्था हर वर्ष डॉक्टोरल रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए विशेष फंड भी जारी करती है।
पीएचडी प्रोग्राम इंजीनियरिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कंप्यूटिंग, फिजिकल साइंसेज़, लाइफ साइंसेज़, मेडिकल साइंसेज़, सोशल साइंसेज़, ह्यूमैनिटीज़, कॉमर्स, एग्रीकल्चर, आर्किटेक्चर और मैनेजमेंट सहित कई विषयों में उपलब्ध हैं।
इन छात्रों का सीधे होगा इंटरव्यू
प्रवेश अमरावती, अमृतपुरी, बेंगलुरु, कोयंबटूर, चेन्नई, फरीदाबाद, कोच्चि, मैसूरु और नागरकोइल—इन नौ कैम्पसों में लिए जाएंगे। आवेदन के लिए न्यूनतम 60% पोस्टग्रेजुएशन अंक आवश्यक हैं। NET/GATE/CSIR योग्यता वाले उम्मीदवारों को सीधे इंटरव्यू का मौका मिलेगा, जबकि अन्य अभ्यर्थियों को पहले लिखित परीक्षा, फिर इंटरव्यू से गुजरना होगा।






