मुंबई, 3 दिसंबर 2025 : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC/ कोटक म्यूचुअल फंड) ने आज अपना मार्केट आउटलुक 2026 (Kotak Mutual Fund Annual Outlook 2026) जारी किया। रिपोर्ट में बताया गया है कि बदलती बाजार परिस्थितियों के बीच, फिक्स्ड इनकम (fixed income) इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में स्थिरता लाने और जोखिम कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा रिपोर्ट में शेयर बाजार (stock market), फिक्स्ड इनकम और थीमेटिक सेक्टर्स और सोने-चांदी (gold and silver) मौजूद निवेश (investment) अवसरों की बात की गई है।
बंपर निवेश की उम्मीद
बदलती बाजार परिस्थितियों के बीच, फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में स्थिरता लाने और जोखिम कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। भारत का ब्लूमबर्ग ग्लोबल एग्रीगेट इंडेक्स में शामिल होने का मौका भी अब और मजबूत हो गया है। इसका औपचारिक फैसला जनवरी 2026 में आने की उम्मीद है, और इससे लगभग 25 अरब डॉलर तक का विदेशी निवेश आ सकता है।
बॉन्ड मार्केट के लिए भी आकर्षक
रिपोर्ट मेंं विस्तार से बताया गया है कि मजबूत मैक्रो आर्थिक स्थिति और मांग व आपूर्ति का अच्छा संतुलन बॉन्ड मार्केट के लिए सकारात्मक माहौल बना रहे हैं।






