कोटक म्यूचुअल फंड एनुअल आउटलुक 2026: हेल्थकेयर सेक्टर में बड़े अवसर पैदा होंगे

मुंबई, 3 दिसंबर 2025 : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC/ कोटक म्यूचुअल फंड) ने आज अपना मार्केट आउटलुक 2026 (Kotak Mutual Fund Annual Outlook 2026) जारी किया। जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत हेल्थ केयर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है जिसमें इस क्षेत्र में बड़े अवसर पैदा होंगे. ऐसे में यह निवेशकों के लिए भी पसंदीदा हो सकता है। रिपोर्ट में शेयर बाजार (stock market), फिक्स्ड इनकम और थीमेटिक सेक्टर्स और सोने-चांदी (gold and silver) मौजूद निवेश (investment) अवसरों की बात की गई है।

क्या कहती है रिपोर्ट

जनसंख्या में बुजुर्गों की संख्या बढ़ने के कारण, और लंबे समय तक चलने वाली बीमारियों में लगातार बढ़ोतरी की वजह से भारत में स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ रहा है। भारत में दुनिया की सबसे बड़ी बुजुर्ग आबादी में से एक है, और अगले 25 साल में यह संख्या दोगुनी होने की उम्मीद है। यह बदलाव स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को तेजी से बढ़ाएगा और हेल्थकेयर सेक्टर में बड़े अवसर पैदा करेगा।

आपको यहां मिलेगी पूरी रिपोर्ट

https://www.kotakmf.com/documents/Annual-Outlook-2026