कोटक म्यूचुअल फंड एनुअल आउटलुक 2026: डिजिटल रफ्तार के दम पर ई-कॉमर्स क्षेत्र में बहुत तेज ग्रोथ की संभावना

मुंबई, 3 दिसंबर 2025 : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC/ कोटक म्यूचुअल फंड) ने आज अपना मार्केट आउटलुक 2026 (Kotak Mutual Fund Annual Outlook 2026) जारी किया। जारी रिपोर्ट में बताया गया है भारत का ई-कॉमर्स बाजार अभी भी कम विकसित है, इसलिए यहां बहुत तेज ग्रोथ की संभावना है। रिपोर्ट में शेयर बाजार (stock market), फिक्स्ड इनकम और थीमेटिक सेक्टर्स और सोने-चांदी (gold and silver) मौजूद निवेश (investment) अवसरों की बात की गई है।

ऑनलाइन खरीदारी तेजी से बढ़ रही

रिपोर्ट मेंं कहा गया है कि भारत का ई-कॉमर्स बाजार अभी भी कम विकसित है, इसलिए यहां बहुत तेज ग्रोथ की संभावना है। जैसे-जैसे लोग ऑनलाइन खरीदारी अधिक अपनाते जा रहे हैं, ई-कॉमर्स की पहुंच बढ़कर FY30 तक लगभग 12–13% तक पहुंच सकती है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और पर्सनल केयर सबसे आगे

इलेक्ट्रॉनिक्स और ब्यूटी/पर्सनल केयर जैसी कैटेगरी सबसे तेज बढ़ने की उम्मीद है। बाजार में मुख्य तौर पर 3 बड़ी कंपनियां लगभग 80 फीसदी हिस्सेदारी रखती हैं, जिससे यह क्षेत्र संगठित रिटेल और प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग के साथ और अधिक लाभदायक बन सकता है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक

https://www.kotakmf.com/documents/Annual-Outlook-2026