मुंबई, 3 दिसंबर 2025 : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC/ कोटक म्यूचुअल फंड) ने आज अपना मार्केट आउटलुक 2026 (Kotak Mutual Fund Annual Outlook 2026) जारी किया। जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि देश के वाहन क्षेत्र में निवेश आपके लिए कैसे फायदेमंद हो सकता है। रिपोर्ट में विस्तार से शेयर बाजार (stock market), फिक्स्ड इनकम और थीमेटिक सेक्टर्स और सोने-चांदी (gold and silver) मौजूद निवेश (investment) अवसरों की बात की गई है।
खपत में उछाल से आप कैसे होंगे मालामाल
रिपोर्ट में बताया गया है कि देश में खपत तेजी से बढ़ने की दिशा में है। इसके पीछे कई कारण हैं- जैसे लोगों की आय का बढ़ना, GST में सुधार और त्योहारों के दौरान बढ़ी हुई मांग. ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति आय 2000 डॉलर से ऊपर पहुंच गई है, जो एक महत्वपूर्ण स्तर माना जाता है और इससे आमतौर पर लोगों का वैकल्पिक खर्च बढ़ता है। जिससे ऑटोमोबाइल जैसे सेक्टर में मांग बढ़ती है। भारत टू-व्हीलर और यात्री वाहनों के मामले में दुनिया के सबसे कम पहुंच वाले बाजारों में से एक है। इसलिए, बढ़ती जरूरतें, GST में राहत, महंगाई घटने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रिकवरी जैसे फैक्टर्स के चलते वाहनों की मांग बढ़ेगी।
मासिक बिक्री से बड़ा राज उजागर
वाहन क्षेत्र के मंथली सेल्स के आंकड़े भी दिखा रहे हैं कि खपत में तेजी आ रही है, और बाजार धीरे-धीरे अधिक खर्च और प्रीमियम उत्पादों की ओर बढ़ रहा है।






