मुंबई, 3 दिसंबर 2025 : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC/ कोटक म्यूचुअल फंड) ने आज अपना मार्केट आउटलुक 2026 जारी किया। रिपोर्ट में शेयर बाजार (stock market), फिक्स्ड इनकम और थीमेटिक सेक्टर्स और सोने-चांदी (gold and silver) में मौजूद निवेश (investment) अवसरों की बात की गई है। इसमें बताया गया है कि बैंक और वित्तीय सेवा क्षेत्र लंबे समय के लिए निवेशकों के लिए क्यों आकर्षक बन रहा है।
ग्रोथ और मुनाफे में सुधार
कर्ज (लोन) (Loan) देने की गति फिर से बढ़ने लगी है, जिससे पता चलता है कि बैंक और वित्तीय संस्थान फिर से सक्रिय रूप से लोन दे रहे हैं। इसका असर क्रेडिट-टू-डिपॉजिट रेश्यो में दिखाई देता है, जो अब बढ़ रहा है। मजबूत फंडामेंटल और बेहतर कैपिटल एडेक्वेसी (पूंजी की मजबूती) के कारण कर्ज की बढ़त हेल्दी लेवल पर है।
क्या है खास
सेक्टर के रिटर्न रेश्यो भी अच्छे हैं, इसलिए यह लंबे समय के निवेशकों के लिए आकर्षक बन रहा है। इसके अलावा, कर्ज और डिपॉजिट की बढ़त के बीच का अंतर कम होने से बैंकों के मार्जिन पर दबाव भी कम हो सकता है और मुनाफा बेहतर रह सकता है।






