कोटक म्यूचुअल फंड एनुअल आउटलुक 2026: मिड कैप शेयर सबको पछाड़ेंगे, सोने-चांदी की चमक और बढ़ेगी

मुंबई, 3 दिसंबर 2025 : कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (KMAMC/ कोटक म्यूचुअल फंड) ने आज अपना मार्केट आउटलुक 2026 जारी किया। इस रिपोर्ट में आने वाले साल में भारत की आर्थिक स्थिति और उन अहम निवेश थीम पर विस्तार से जानकारी दी गई है, जो वित्तीय बाजारों को प्रभावित कर सकती हैं। रिपोर्ट में शेयर बाजार (stock market), फिक्स्ड इनकम और थीमेटिक सेक्टर्स और सोने-चांदी (gold and silver) मौजूद निवेश (investment) अवसरों की बात की गई है, साथ ही वैश्विक व घरेलू ट्रेंड को समझने पर जोर दिया गया है, जिन पर निवेशकों को नजर रखनी चाहिए।

विदेशी निवेशकों को लुभाएंगी देसी कंपनियां

कोटक महिंद्रा एएमसी के मैनेजिंग डायरेक्टर निलेश शाह (Nilesh Shah) ने कहा कि, “वित्त वर्ष 2026 में इक्विटी (equity) से मिलने वाला रिटर्न कंपनियों की कमाई में बढ़ोतरी पर निर्भर रहेगा। उम्मीद है कि भारतीय कंपनियां वित्त वर्ष 2027 में डबल डिजिट की मजबूत अर्निंग दिखाएंगी। इसी मजबूती के कारण विदेशी निवेशक भारत में निवेश (investment) बढ़ा सकते हैं, जिससे बाजार में लिक्विडिटी (तरलता) बनी रहेगी।”

दुनियाभर के बैंक सोना खरीदने के पीछे पड़े

उनका कहना है कि, “मिड कैप शेयरों के लार्ज कैप और स्मॉल कैप शेयरों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने की संभावना है, हालांकि यह बढ़त बहुत ज्यादा नहीं हो सकती। सोने और चांदी में भी बढ़त की संभावना है, क्योंकि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक इनकी खरीद जारी रखे हुए हैं।

निलेश शाह ने निवेशकों को दी बड़ी सलाह

निवेशकों को सलाह है कि वे अपने रिटर्न की उम्मीदें थोड़ी संयमित रखें और बाजार में बदलावों से निपटने के लिए एक संतुलित और डाइवर्सिफाइड निवेश रणनीति अपनाएं।”

2026 के लिए प्रमुख इक्विटी निवेश थीम

फाइनेंशियल सर्विसेज – ग्रोथ और मुनाफे में सुधार

कंजम्पशन (खपत) साइकिल – गति पकड़ रहा है

ई-कॉमर्स – डिजिटल तेजी

हेल्थकेयर में अवसर

बदलती बाजार परिस्थितियों के बीच, फिक्स्ड इनकम इन्वेस्टमेंट पोर्टफोलियो में स्थिरता लाने और जोखिम कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

https://www.kotakmf.com/documents/Annual-Outlook-2026