बिहार में गृह मंत्रालय को 20 साल बाद मिला नया ‘सम्राट’

पटना। बिहार में एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण के दिन बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। इसके बाद बिहार मेंं 20 साल बाद गृह मंत्रालय को नया ‘सम्राट’ मिल गया। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बिहार के नए गृह मंत्री बनाए गए हैं। पिछले 20 साल से यह मंत्रालय खुद नीतिश कुमार संभाल रहे थे।

गृह मंत्रालय पर थी भाजपा की नजर

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक 89 सीटों पर जीत हासिल की थी। जबकि जेडीयू ने 85 सीटें जीतीं. लोजपा (रामविलास) को 19 सीटें मिलीं। वहीं जीतन राम मांझी की हम पार्टी को चार और उपेंद्र कुशवाहा की रालोमो को चार सीटें मिलीें। सबसे ज्यादा सीटें जीतने के बाद से ही भाजपा की नजर गृह मंत्रालय पर थी। चुनाव परिणाम के बाद सूत्रों के हवाले से बात सामने आ रही थी कि भाजपा गृह मंत्रालय से कम पर मानने वाली नहीं है। अब आखिरकार गृह विभाग भाजपा के पाले में आ ही गया और सम्राट चौधरी राज्य के नए गृह मंत्री बनाए गए हैं।

भाजपा के दिग्गजों के विभाग

सम्राट चौधरी गृह विभाग
विजय कुमार सिन्हा भूमि एवं राजस्व विभाग, खान एवं भू-तत्व विभाग
मंगल पांडेय स्वास्थ्य विभाग, विधि विभाग
दिलीप जायसवाल उद्योग विभाग
नितिन नबीन पथ निर्माण विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग
रामकृपाल यादव कृषि विभाग
संजय सिंह टाइगर श्रम संसाधन विभाग
अरुण शंकर प्रसाद पर्यटन विभाग, कला- संस्कृति एवं युवा विभाग
सुरेन्द्र मेहता पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग
नारायण प्रसाद आपदा प्रबंधन विभाग
रमा निषाद पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग
लखेंद्र पासवान अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग
श्रेयसी सिंह सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, खेल विभाग
प्रमोद चन्द्रवंशी सहकारिता विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग

जेडीयू के खाते में वित्त मंत्रालय

विजय चौधरी जल संसाधन , भवन निर्माण
विजेंद्र यादव ऊर्जा विभाग, वित्त विभाग
अशोक चौधरी ग्रामीण कार्य विभाग
सुनील कुमार शिक्षा विभाग
लेसी सिंह खाद्य एवं उपभोक्ता मामले
श्रवण कुमार ग्रामीण विकास विभाग, परिवहन
मदन सहनी समाज कल्याण
जमा खान अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय

चिराग की पार्टी को भी भारी-भरकम मंत्रालय

संजय कुमार सिंह लोक स्वास्थ्य अभियांत्रण विभाग
संजय कुमार गन्ना उद्योग विभाग

मांझी के ‘हम’ का नहीं बदला मंत्रालय

संतोष कुमार सुमन लघु जल संसाधन विभाग

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के जिम्मे पंचायती राज

दीपक प्रकाश पंचायती राज विभाग