मुंबई। जियोफाइनेंस के ग्राहक अब अपने पैसे पर पूरा कंट्रोल रख पाएंगे। जियोफाइनेंस ऐप ने एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिससे उपयोगकर्ता अपने सभी बैंक खाते, म्यूचुअल फंड और शेयर पोर्टफोलियो को एक प्लेटफॉर्म पर लिंक कर, आसानी से ट्रैक और विश्लेषण कर सकेंगे। खाता चाहे किसी भी बैंक में हो या किसी भी फाइनेंशियल ऐप से निवेश किया जा रहा हो, यूजर को अपनी पूरी वित्तिय तस्वीर अब जियोफाइनेंस ऐप पर मिल जाएगी। इससे अलग-अलग ऐप्स पर अपना निवेश देखने का झंझट खत्म हो जाएगा।
जियोफाइनेंस का यह नया फीचर उपयोगकर्ताओं को कैश फ्लो, खर्चों और निवेश की पूरी तस्वीर रियल-टाइम में देता है और एआई आधारित स्मार्ट सुझावों के जरिए बेहतर मनी मैनेजमेंट में भी मदद करता है। कंपनी के मुताबिक मनी ट्रैकिंग के लिए ऐप में तीन मुख्य फीचर्स जोड़े गए हैं। पहला है ‘यूनिफाइड फाइनेंशियल डैशबोर्ड’, इसमें जियोफाइनेंस के सभी लोन और डिपॉज़िट के साथ-साथ बाहरी बैंक खाते और निवेश





