बिहार में एनडीए की महाविजय पर बोले प्रधानंत्री मोदी, बिहार के लोगों ने चुनाव में गर्दा उड़ा दिया

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में भाजपा कार्यालय में हुए अभिनंदन समारोह में बिहार के चुनाव में महाविजय पर कहा कि बिहार के लोगों ने चुनाव में गर्दा उड़ा दिया। पीएम ने कहा कि हम एनडीए के लोग जनता के सेवक हैं। हम जनता का दिल चुराकर बैठे हुए हैं।

अब वापस नहीं आएगी कट्टा सरकार

बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए वोट दिया है और समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। उन्होंने कहा कि मैने जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार की जनता से सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

बिहार की जनता ने आग्रह स्वीकार किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बिहार में चुनाव के दौरान मैने एनडीए को प्रचंड बहुमत दिलाने का आग्रह जनता से किया था और जनता ने केवल उसे माना बल्कि 2010 के बाद सबसे बड़ा जनादेश जनता ने दिया।
मैं एनडीए की ओर से बिहार की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा कि मैं आज लोकनायक जय प्रकाश नारायण और भारतरत्न कर्पुरी ठाकुर को नमन करता हूं। मैने कर्पूरी ठाकुर के गांव में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी।

अब एमवाई का मतलब बिहार ने विपक्ष को समझा दिया

मोदी ने कहा कि बिहार में कुछ दलों ने तुष्टीकरण वाला एमवाई माई फॉर्मूला बनाया था पर आज की जीत ने एक सकारात्मक फॉर्मूला दिया है एमवाई यानी महिला और यूथ।

बिहार के युवाओं को बधाई

आज बिहार देश के उन राज्यों में है जहां सबसे ज्यादा युवाओं की संख्या है और इसमें हर धर्म और जाति के युवा हैं। मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंद करता हूं, बिहार की बेटियों, किसानों सभी को नमन करता हूं। साथियों मैं एनडीए की पूरी टीम को बधाई देता हूं। नीतिश जी ने चुनाव में जिस शानदार तरीके से नेतृत्व किया उसके लिए वह बधाई के पात्र हैं। दिलीप जायसवाल जी, सम्राट चौधरी, जीतन राम मांझी जी, कुशवाहा जी और युवा चिराग पासवान ने जो नेतृत्व क्षमता दिखाई है उसके लिए उन्हें बधाई।

बिहार में तेजी से लगेंगे उद्योग

प्रधानमंत्री ने बिहार में एनडीए की महाविजय के मौके पर कहा कि बिहार में अब और तेजी से उद्योग लगेंगे।