केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल को एक और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी है।लोकसभा अध्यक्ष द्वारा गठित संविधान (एक सौ तीसवां संशोधन) विधेयक, 2025, जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन (संशोधन) विधेयक, 2025 तथा केंद्र शासित प्रदेश शासन (संशोधन) विधेयक, 2025 पर विचार के लिए गठित संयुक्त समिति में श्री अग्रवाल को सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
क्या करेगी समिति
यह नियुक्ति न केवल श्री अग्रवाल की सक्रिय संसदीय भूमिका और नीतिगत समझ का सम्मान है, बल्कि छत्तीसगढ़ के बढ़ते राष्ट्रीय प्रभाव का भी प्रतीक है। यह समिति देश के संविधान और प्रशासनिक ढांचे से जुड़े इन महत्वपूर्ण विधेयकों पर विस्तृत विचार-विमर्श कर अपनी अनुशंसाएं संसद को प्रस्तुत करेगी।
अग्रवाल ने कही यह बात
“यह दायित्व मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं देश की एकता, अखंडता और सुशासन को सशक्त बनाने की दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।” वहीं छत्तीसगढ़ के राजनीतिक और सामाजिक वर्गों ने इस नियुक्ति को प्रदेश की बढ़ती राष्ट्रीय भूमिका और योगदान का प्रमाण बताया है।






