एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने पहली बार 800 करोड़ रुपये का त्रैमासिक राजस्व पार कर लिया

नई दिल्ली: एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने 30 सितंबर, 2025 को समाप्त हुई दूसरी तिमाही के लिए अपने वित्तीय नतीजों की घोषणा की। बैंक का त्रैमासिक राजस्व पहली बार 19.4 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि करते हुए 800 करोड़ रुपये से अधिक हुआ है। इस तिमाही के लिए EBITDA 89.3 करोड़ रुपये था, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 17.4 प्रतिशत ज्यादा है।

इस तिमाही बैंक ने 11.8 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया। बैंक की ग्रॉस मर्चेंडाईज़ वैल्यू (GMV) बढ़कर 4,560 बिलियन रुपये हो गई। इससे प्रदर्शित होता है कि ग्राहकों के बीच बैंक के सेफ सैकंड एकाउंट, मर्चैंट प्रस्तावों और अन्य उत्पादों की स्वीकृति बढ़ रही है। यूज़र्स की संख्या के मामले में एयरटेल पेमेंट्स बैंक भारत का तीसरा सबसे बड़ा मोबाईल बैंक है, जिससे इस बैंक में ग्राहकों का बढ़ता विश्वास और प्रतिभागिता प्रदर्शित होती है।

अनुब्रत बिस्वास, एमडी एवं सीईओ, एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने कहा, ‘‘हमारे निरंतर विकास से हमारे डिजिटल-फर्स्ट मॉडल की शक्ति और हमारे ऊपर ग्राहकों का गहरा विश्वास प्रदर्शित होता है। सेफ सैकंड एकाउंट हमारे विकास में मुख्य भूमिका निभा रहा है। यह ग्राहकों को अपने दैनिक डिजिटल लेन-देन आसानी और आत्मविश्वास से करने में समर्थ बनाता है।’’एयरटेल पेमेंट्स बैंक लगातार अपने सेफ सैकंड एकाउंट के प्रस्ताव पर ध्यान केंद्रित कर रहा है, जिसके अंतर्गत बैंक ने दैनिक डिजिटल भुगतान के लिए सुरक्षित, आसान और खास पेशकश का प्रचार करने के लिए अपना पहला 360-डिग्री ब्रांड कैम्पेन लॉन्च किया है। इस कैम्पेन के लिए शानदार प्रतिक्रिया मिली है और डिजिटल एकाउंट खुलवाने में जबरदस्त तेजी आई है। इससे ग्राहकों की दैनिक बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए एक भरोसेमंद पार्टनर के रूप में बैंक की मजबूत स्थिति प्रदर्शित होती है।

बैंक के कस्टमर बैलेंस इस तिमाही में 35 प्रतिशत की साल-दर-साल वृद्धि के साथ बढ़कर 3,987 करोड़ रुपये हो गए।एयरटेल पेमेंट्स बैंक लगातार ऑन-द-गो एनसीएमसी कार्ड्स परिवेश का नेतृत्व कर रहा है। इसके कार्ड का उपयोग 4 मिलियन से अधिक ग्राहक प्रमुख मेट्रो नेटवर्क्स पर कर रहे हैं। यह भारत का सबसे बड़ा एनसीएमसी एक्वायरिंग बैंक है, जो इस श्रेणी में लगभग 65 प्रतिशत ट्रांज़ैक्शन वॉल्यूम की प्रोसेसिंग करता है।एयरटेल पेमेंट्स बैंक अपने 5 लाख से अधिक एक्टिव बैंकिंग पॉईंट्स के मजबूत नेटवर्क के साथ लगातार अपनी ऑफलाईन पहुँच मजबूत बना रहा है। इनमें से हर पाँचवाँ बैंकिंग पॉईंट महिला बैंकिंग कॉरेस्पॉन्डेंट द्वारा चलाया जाता है। आज हर चार गाँवों में से तीन गाँवों में एयरटेल पेमेंट्स बैंक की सेवाएं उपलब्ध हैं। भारत में आधे से अधिक धन प्रेषण तथा हर चार आधार इनेबल्ड पेमेंट में से एक पेमेंट एयरटेल पेमेंट बैंक द्वारा किया जाता है।

बैंक ने हाल ही में 10 साल से 17 साल 6 महीने तक की उम्र वाले नाबालिगों के लिए बचत खाता शुरू किया है, जिससे इसका समावेशी पोर्टफोलियो और अधिक मजबूत हुआ है। बैंक के ऑफलाईन स्मार्ट मर्चैंट प्रस्ताव का भी लगातार विस्तार हो रहा है, जिसमें चालू खाता और साउंडबॉक्स जैसी अनेक पेशकशें शामिल हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक शहरी डिजिटल, अंडरबैंक्ड और संस्थागत ग्राहकों को सेवाएं देते हुए हर साल लगभग 12 बिलियन विनिमय संभव बनाता है। यह बैंक प्रतिमाह 8,800 करोड़ रुपये से अधिक कैश को डिजिटाईज़ करता है। इसके कॉर्पोरेट पार्टनर्स का नेटवर्क बढ़कर 9,200 से अधिक हो गया है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक बढ़ते हुए मर्चैंट परिवेश को सेवाएं देने के लिए अग्रणी पेमेंट एग्रीगेटर्स के साथ साझेदारी करके ऑम्नीचैनल बी2बी डिजिटल पेमेंट्स में जबरदस्त तेजी दर्ज कर रहा है।एयरटेल पेमेंट्स बैंक एक सुरक्षित, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार डिजिटल बैंकिंग परिवेश का निर्माण करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि सुरक्षित फाईनेंशल सेवाएं हर भारतीय तक पहुँच सकें।