Big Breaking: बिहार के मोकामा में जनसुराज के समर्थक और लालू यादव के करीबी दुलारचंद यादव की चुनाव प्रचार करते समय गोली मारकर हत्या

Bihar Election news 2025: पटना। बिहार में चुनावी माहौल के चरम पर पहुंचने के बीच पटना जिले के मोकामा टाल क्षेत्र से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां गुरुवार को दो पक्षों में हुई मारपीट और फायरिंग की घटना में जनसुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक और लालू यादव के करीबी दुलारचंद यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। गोली मारने के बाद उन्हें गाड़ी से कुचलने की बात भी कही जा रही है। घटना उस वक्त हुई जब दुलारचंद यादव अपने समर्थकों के साथ पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे।

गाड़ी पर मिले गोलियों के निशान

दुलारचंद की गाड़ी पर गोलियों के निशान मिलेहैं। वारदात के बाद क्षेत्र मेंतनाव फैल गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति नियंत्रित करने में जुट गए।

गोली चलते ही मची अफरातफरी

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, मोकामा टाल के एक गांव में चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों के बीच झड़प हो गई. देखते ही देखते स्थिति बेकाबू हो गई और फायरिंग शुरू हो गई। इस बीच दुलारचंद यादव को सीने में गोली लग गई, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

परिजनों ने अनंत सिंह पर लगाया हत्या का आरोप

परिजनों ने दुलारचंद की हत्या का आरोप मोकामा से बाहुबली पूर्व विधायक एवं जेडीयूके उम्मीदवार अनंत सिंह पर लगाया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेंज आईजी जितेंद्र राणा ने बताया कि मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुटी है।

पुलिस ने क्या कहा

बाढ़-2 के एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि दो पक्षो के बीच गोली मारनेऔर गाड़ी चढ़ाने का आरोप लगा है। पुलिस मौके पर पहुंची और बारीकी से जांच की जा रही है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। दुलारचंद यादव की हत्या की बात कही जा रही है। एफएसएल टीम को भी सूचना दी गई है। आवेदन मिलने पर एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

गरीब दबने वाला नहीं है: पीयूष प्रियदर्षी

जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्षी ने फेसबुक लाइव पर अनंत सिंह पर आरोप लगाया। पीयूष प्रियदर्षी ने गुरुगुवार को करीब 3 बजकर 21 मिनट पर अपने फेसबुक पेज पर लाइव किया। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि अनंत सिंह के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर हमला किया। उन्होंने कहा,”गरीब दबनेवाला नहीं है। प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। हमअपनी लड़ाई लड़ लेंगे। दुलारचंद यादव को मारा है, यह भूलनेवालेनहीं है।

कौन थे दुलारचंद यादव?

दुलारचंद यादव का नाम मोकामा टाल इलाके में कोई अनजान नहीं था। वे लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते थे और कभी आरजेडी के सक्रिय कार्यकर्ता रहे थे। 1990 के दशक में लालू यादव के सत्ता के दौर में दुलारचंद यादव की पकड़ इस क्षेत्र में काफी मजबूत मानी जाती थी। कहा जाता है कि वे आरजेडी के ग्राउंड-लेवल काडर को खड़ा करने वालों में से एक थे। राजनीति के साथ-साथ दुलारचंद यादव का स्थानीय सामाजिक दायरा भी काफी बड़ा था। हाल के वर्षों में उन्होंने जनसुराज आंदोलन का समर्थन किया और मोकामा सीट से चुनाव लड़ रहे पीयूष प्रियदर्शी के करीबी बन गए।

(यह खबर अपडेट की जा रही है)