Bihar Election 2025: पटना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने आज बिहार में तीन विशाल रैलियों अलीनगर विधानसभा (जिला दरभंगा), रोसड़ा विधानसभा (जिला समस्तीपुर) और भगवानपुर (बछवाड़ा विधानसभा, जिला बेगूसराय) में आयोजित विशाल रैलियों को संबोधित किया और उपस्थित जनता से भारी मतों से भाजपा-एनडीए के उम्मीदवारों को विजयी बनाते हुए एक बार फिर से बिहार में एनडीए सरकार बनाने की अपील की।
अलीनगर की जनसभा में उन्होंने अलीनगर से भाजपा प्रत्याशी और प्रसिद्ध लोकगायिका सुश्री मैथिली ठाकुर, गौरा बौराम विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री सुजीत कुमार, बेनीपुर से जद (यू) प्रत्याशी श्री विनय कुमार चौधरी, दरभंगा ग्रामीण से जद (यू) प्रत्याशी श्री ईश्वर मंडल और बहादुरपुर से जद (यू) प्रत्याशी श्री मदन सहनी के लिए जनता का आशीर्वाद माँगा तो रोसड़ा में उन्होंने रोसड़ा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री वीरेंद्र पासवान, वारिसनगर से जदयू प्रत्याशी श्री मांजरीक मृणाल, हसनपुर से जदयू प्रत्याशी श्री राजकुमार राय और विभूतिपुर से जदयू प्रत्याशी श्रीमती रवीना कुशवाहा के लिए जनसमर्थन माँगा।
भगवानपुर, बेगूसराय की जनसभा में बछवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेंद्र मेहता, तेघड़ा से भाजपा प्रत्याशी श्री रजनीश कुमार, बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी श्री कुंदन कुमार, मटिहानी से जदयू प्रत्याशी श्री राजकुमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। अलीनगर की सभा में केंद्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा सांसद श्री गोपालजी ठाकुर, सांसद श्री अशोक यादव, राज्यसभा सांसद श्रीमती धर्मशिला गुप्ता, रोसड़ा में समस्तीपुर से सांसद श्रीमती शांभवी चौधरी तथा हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल और भगवानपुर में केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी उपस्थित रहे।
श्री शाह ने कहा कि बिहार को जंगलराज से मुक्त कराने का चुनाव हैं । एनडीए में सारे पांचों दल मिलकर पांच पांडवों की तरह चुनाव में उतरे हैं । एनडीए बिहार को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का साथ, श्री नीतीश कुमार का नेतृत्व, युवा जोश श्री चिराग पासवान और श्री जितन राम मांझी के पूर्ण जीवन की तपस्या और श्री उपेन्द्र कुशवाहा के अनुभव से एनडीए की बिहार में जीत सुनचित है। कुछ लोग जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की विरासत तक पर अधिकार जताने का प्रयास कर रहे हैं। लालू यादव को यह बात अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए कि जब तक एनडीए है, तब तक कर्पूरी ठाकुर जी के ‘जननायक’ की उपाधि को कोई छू नहीं सकता। लालू यादव ने जीवनभर कर्पूरी ठाकुर जी का अपमान और अवहेलना की, और अब उन्हीं के नाम पर वोट मांगने निकले हैं, लेकिन समस्तीपुर की जनता सब जानती है।
: अमित शाह
: अमित शाह






