पटना। आस्था का महापर्व छठ का उत्साह अपने चरम पर है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का आज मंगलवार 28 अक्टूबर को चौथा और अंतिम दिन है। 27 अक्टूबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। आज मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ इस महापर्व का समापन हो जाएगा। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि 28 अक्टूबर को सूर्योदय कब होगा।
महापर्व का उत्साह चरम पर
छठ महापर्व को लेकर उत्साह पूरे देशभर में देखा जाता है। लेकिन बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई, छत्तीसगढ के अलावा देश के उन शहरों में यह मानाया जाने लगा है जहां बिहार-यूपी के लोग रह रहे हैं। इतना ही नहीं अब सात समंदर पर ब्रिटेन और अमेरिका मेंं भी रह रहे भारतवंशी छढ़ मनाने लगे हैं।
आज कहां कब होगा सूर्योदय
पटना: सुबह 5:55 बजे दिल्ली: सुबह 6:30 बजे नोएडा: सुबह 6:30 बजे मुंबई: सुबह 6:37 बजे लखनऊ: सुबह 6:13 बजे गोरखपुर: सुबह 6:03 बजे आगरा: सुबह 6:25 बजे गाजियाबाद: सुबह 6:29 बजे मेरठ: सुबह 6:28 बजे रांची: सुबह 5:51 बजे प्रयागराज: सुबह 6:08 बजे देवघर: सुबह 5:47 बजे इंदौर: सुबह 6:29 बजे चेन्नई: सुबह 6:01 बजे बेंगलुरु: सुबह 6:12 बजे कोलकाता: सुबह 5:38 बजे






