Bihar Assembly Election 2025: मैथिली ठाकुर भाजपा से लड़ेंगी विधानसभा चुनाव, चर्चा तेज

पटना । लोकप्रिय युवा गायिका मैथिली ठाकुर के बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उतरने की चर्चाएँ चुनावी गलियारों में गर्म हो गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय जनता पार्टी ( बीजेपी) उन्हें चुनावी उम्मीदवार बनाने पर विचार कर रही है। मैथिली ने भी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।

दिग्गज नेताओं से मुलाकात ने दी हवा

सूत्रों के मुताबिक मैथिली ठाकुर को अलीनगर या बेनीपट्टी से भाजपा चुनावी मैदान में उतारे पर विचार कर रही है। सोशल मीडिया एवं अन्य खबरों में दावा गया है कि उन्होंने भाजपा के नेताओं केंद्रीय गृह मंत्री नित्यानंद राय और बिहार प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की है। सोशल मीडिया साइट्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं। इन मुलाकातों से भी मैथिली के चुनाव लड़ने की अटकलों को हवा मिली है.

जानिए मैथिली ने क्या कहा

मैथिली ठाकुर ने भाजपा से चुनाव लड़ने की चर्चा पर कहा कि कि वे अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य जनसेवा करना है।

युवा और महिला मतदाताओं पर नजर

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि उनका नामांकन पार्टी की युवा और महिलाओं को जोड़ने की रणनीति हो सकती है।राजनीतिक वि़श्लेष्कों का मानना है कि यदि भाजपा मैथिली को अलीनगर सीट से या बेनीपट्टी से टिकट देती है, तो उनको तत्कालीन विधायक और क्षेत्रीय दलों से कड़ी टक्कर मिल सकती है।

पिता ने साधा राजद पर निशाना

मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर ने कहा कि उन्हें बेटी के राजनीतिक कदम से खुशी है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास हो रहा है और योग्य लोग राज्य में लौटें तो इसका सकारात्मक असर होगा। इसके साथ ही रमेश ठाकुर ने राजद पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि लालू यादव के सत्ता में आने के बाद कुछ गड़बड़ियाँ हुई थीं, उन्होंने इसका उल्लेख भी किया।

कौन हैं मैथिली ठाकुर

मैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी में हुआ था। वे शास्त्रीय और लोक संगीत को मिलाकर गायन करती हैं, और विभिन्न भाषाओं में अपनी आवाज़ बिखेर चुकी हैं। 2024 में उन्हें “खादी ग्रामोद्योग” के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। आपको बता दें कि 2011 में महज 11 साल की रहीं मैथिली जीटीवी के कार्यक्रम सारेगामापा लिटिल चैंप्स से गीत-संगीत के मैदान में छाईं। हालांकि वह विजेता बनने से चूक गईं थीं। लेकिन तब से लगातार फिल्म, भजन व लोक गीतों को गा रही हैं। चुनावआयोग ने 2024 के लोकसभा चुनाव मेंमैथिली ठाकुर को जन जागरण के लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया था।