हुंडई इंडिया के IPO का आज दूसरा दिन, पहले दिन बड़े निवेशकों पर भारी पड़े छोटे निवेशक

नई दिल्ली। देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई मोर्टस इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) का आईपीओ 15 अक्टूबर को खुला। आज 16 अक्टूबर को उसका दूसरा दिन है। पहले दिन बड़े निवेशकों पर छोटे निवेशक भारी पड़े। बड़े निवेशको ने पहले दिन महज 18 फीसदी शेयरों के लिए बोली लगाई। वहीं खुदरा यानी छोटे निवेशकों ने 26 फीसदी के लिए बोली लगाई।

17 अक्टूबर तक लगा सकेंगे बोली

कंपनी का आईपीओ अब तक 18% ही सब्सक्राइब हुआ है। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया है। इसके लिए कम से कम 13,720 रुपए की बोली लगानी होगी।

अब तक भारत का सबसे बड़ा आईपीओ

इस IPO के जरिए कंपनी 27,870 करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। आपको बता दें कि हुंडई मोटर इंडिया का यह इश्यू भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। अभी तक यह उपलब्धि भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के नाम है, जो 2022 में 21,000 करोड़ रुपए की वैल्यू का IPO लेकर आई थी