इतिहास लेखन के लिए सभी राष्ट्र भक्त इतिहासकारों को आगे आने की जरूरत- डॉ. ओम उपाध्याय

इतिहास अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. ओम उपाध्याय ने उद्यपुर में आयोजित एक का़र्यक्रम में कहा है कि भारत केन्द्रित इतिहास लेखन के लिए सभी राष्ट्र भक्त इतिहासकारों को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास से बप्पा रावल, हमीर, कुंभा के महान साम्राज्यों व ललितादत्यि और विजयनगर साम्राज्य जैसे महान समृद्धिशाली साम्राज्यों को गायब कर दिया गया। देश की युवा पीढ़ी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

देश के प्राचीन गौरव को युवाओं से छुपाया गया

डॉ. ओम उपाध्याय ने यहां भारतीय इतिहास संकलन समिति की ओर से आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास से बप्पा रावल, हमीर, कुंभा के महान साम्राज्यों व ललितादत्यि और विजयनगर साम्राज्य जैसे महान समृद्धिशाली साम्राज्यों को गायब कर दिया गया। देश की युवा पीढ़ी को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई। देश के प्राचीन गौरव के इन पन्नों को आज सामने लाने के लिए संयुक्त और सतत प्रयासों की आवश्यकता है।

कककक

बैठक में राजस्थान क्षेत्रीय संगठन सचिव छगनलाल बोहरा ने कहा कि उच्च नैतिक गुणों से संपन्न देशभक्त नागरिकों से सुसंगठित शक्तिशाली भारत निर्माण के लिए गौरवशाली इतिहास का अध्ययन बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद देश के सामने राष्ट्रीय दृष्टिकोण से इतिहास को प्रस्तुत करने का कार्य सुचारु रूप से कर रही है। इस कार्य में इतिहास संकलन योजना पूरा योगदान कर रही है।