बिहार के चुनावी महायुद्ध में 32 राजपूत विधायकों ने लहराई विजय पताका, अब तक की सबसे बड़ी संख्या

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 कई मायनों में अलग रहा है। पहली किसी गठबंधन को 200 से अधिक सीटें मिलीं हैं। वहीं जातिगत आधार पर देखें तो 32 राजपूत विधायक इस बार जीत कर विधानसभा पहुंचे हैं। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इसके पहले 2020 में 29 और 2015 में 20 राजपूत विधायक जीत कर आए थे।

भाजपा के उम्मीदवार सबसे अधिक जीते

इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा के 19 राजपूत विधायक जीत कर आए हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर जेडीयू है जिसके 7 राजपूत विधायक जीत कर आए हैं। जेडीयू के दो राजपूत विधायकों को हार का सामना करना पड़ा है जिनमें वाल्मिकीनगर से धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह और चकाई से पूर्व मंत्री सुमित कुमार सिंह हैं।

किस पार्टी के कितने राजपूत विधायक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा ने 21 राजपूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था जिसमेंं 19 जीत कर आए हैं। इनमें से रामगढ़ से अशोक सिंह को हार का सामना करना पड़ा है जो महज 30 वोट से पराजित हो गए। वहीं किशनगंज से स्वीटी सिंह को भी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद तीसरे स्थान पर लोजपा (आर) है जिसके 5 राजपूत विधायक जीत कर आए हैं। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रोलोमो का भी एक राजपूत उम्मीदवार जीतने में सफल रहा है।

भाजपा के क्षत्रप

1 मधुबन – राणा रणधीर भाजपा
2 जमुई – श्रेयसी सिंह भाजपा
3 छातापुर – नीरज सिंह बबलू भाजपा
4 बरूराज – अरुण कुमार सिंह भाजपा
5 गौरा बौराम – सुजीत सिंह भाजपा
6 साहेबगंज – राजू कुमार सिंह भाजपा
7 दरौंदा – करणजीत सिंह भाजपा
8 लालगंज – संजय कुमार सिंह भाजपा
9 औरंगाबाद – त्रिविक्रम सिंह भाजपा
10 बड़हरा – राघवेंद्र प्रताप सिंह भाजपा
11 आरा – संजय सिंह भाजपा
12 मोहिउद्दीननगर – राजेश सिंह भाजपा
13 वजीरगंज – वीरेन्द्र सिंह भाजपा
14 तरैया – जनक सिंह भाजपा
15 बनियापुर – केदारनाथ सिंह भाजपा
16 गोपालगंज – सुभाष सिंह भाजपा
17 सोनपुर – विनय कुमार सिंह भाजपा
18 बाढ़ – डॉ. सियाराम सिंह भाजपा
19 लौरिया – विनय बिहारी भाजपा

जेडीयू के रणबाकुरे

1 गायघाट – कोमल सिंह जेडीयू
2 मांझी – रणधीर सिंह जेडीयू
3 बरौली – मंजीत सिंह जेडीयू
4 डुमरांव – राहुल सिंह जेडीयू
5 नवीनगर – चेतन आनंद जेडीयू
6 धमदाहा – लसी सिंह जेडीयू
7 रफीगंज – प्रमोद कुमार सिंह जेडीयू

चिराग के पांडव

चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (आर) के 19 विधायक जीत कर आए हैं जिनमें 25 फीसदी से भी अधिक यानी 5 राजपूत हैं। इसमें सबसे दमदार नाम महुआ से जीतकर आए संजय सिंह का है। यहां से लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी लड़े थे तीसरे स्थान पर रहे। जबकि राजद उम्मीदवार राकेश रौशन को संजय सिंह ने हरा दिया।

1 महुआ – संजय सिंह (लोजपा आर)
2 सिमरी बख्तियारपुर – संजय कुमार सिंह लोजपा (आर)
3 डेहरी – राजीव रंजन उर्फ सोनू सिंह (लोजपा आर)
4 कसबा – नितेश कुमार सिंह (लोजपा आर)
5 बेलसंड – अमित सिंह रानू (लोजपा आर)

आलोक ने बढ़ाया उपेंद्र का मान

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो के चार विधायक जीत कर आए हैं जिसमें एक विधायक राजपूत है। रालोमो के दिनारा से उम्मीदवार आलोक कुमार सिंह ने जीत हासिल की है।