युवा लोजपा (रा) नेता के निधन पर चिराग दुःखी

पटना । केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री सह लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुजफ्फरपुर के युवा लोजपा (रा) के प्रदेश उपाध्यक्ष अमन सिंह के असामयिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। श्री चिराग ने शोक संदेश में कहा कि अमन सिंह पार्टी के जुझारू नेता थे, उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि पार्टी के युवा नेता के असामयिक निधन पर पार्टी के जमुई सांसद श्री अरुण भारती, सांसद बीना देवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेंद्र कुमार मुन्ना, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डाः शाहनवाज अहमद कैफी, डाः सत्यानंद शर्मा, शंकर झा बाबा, विधायक दल नेता राजू तिवारी, राजेश भट्ट, प्रणव कुमार, विनीत सिंह, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अशरफ अंसारी, प्रदेश संसदीय बोर्ड अध्यक्ष हुलास पांडे, प्रदेश संयोजक वेद प्रकाश पांडे, बिहार सरकार गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान,लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग मंत्री संजय सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, पार्टी के विधायक संजय कुमार सिंह, अमित कुमार रानू, संगीता देवी, विष्णु देव पासवान, प्रकाश चंद्र, पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रंजन सिंह, निशांत मिश्रा ,सोनम पासवान, मनीष सिंह आदि पार्टी नेताओं ने गहरी शोक व्यक्त की।