19 नवम्बर, नई दिल्ली- ।ऑयलर मोटर्स ने आज ऑयलर प्राइम के लॉन्च की घोषणा की है, देश के 45 से अधिक शहरों में उपभोक्ताओं को तेज़, स्मार्ट एवं पूर्व-निर्धारित सहयोग प्रदान करने के लिए इस ऑन-द-गो व्हीकल सपोर्ट समाधान को डिज़ाइन किया गया है। पहले चरण में यह पहल दिल्ली, गुरूग्राम, नोएडा, लखनऊ, कानपुर और पटना में लाईव होगी। ऑयलर प्राइम एक ऐसा समाधान है जो सुनिश्चित करता है कि ऑयलर मोटर्स के सभी वाहनों के लिए अधिकतम अपटाईम को सुनिश्चित किया जा सके, ताकि उपभोक्ताओं को हर बार ज़रूरत पड़ने पर समय रहते सहयोग मिले और उनकी कमाई बढ़ सके। इसके तहत शहर के भीतरी या बाहरी इलाके में अगर वाहन खराब हो जाए तो प्रशिक्षित प्राइम टीम मोबाइल बाइक या वैन के ज़रिए निर्धारित समय के भीतर साईट पर पहुंच जाती है और उपभोक्ता की समस्या का समाधान करती है। इस पहल का मूल दृष्टिकोण ऑयलर्स मोटर्स के इन-हाउस व्हीकल इंटेलीजेन्स प्लेटफॉर्म ‘शेफर्ड’ पर आधारित है। शेफर्ड लाईव डायग्नॉस्टिक, रिमोट मॉनिटरिंग एवं पूर्वानुमानित रखरखाव के द्वारा ड्राइवर से पहले ही किसी भी संभावी खराबी का अनुमान लगा देता है। यह बैकेंड सिस्टम वाहन, सर्विस एवं संचालन के बीच रियल-टाईम कनेक्टिविटी को सुनिश्चित करता है।‘‘ऑयलर प्राइम हमारे उपभोक्ताओं को वाहन का सहज एवं उत्कृष्ट अनुभव प्रदान करने के हमारे मिशन में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इलेक्ट्रिक वाहनों की अधिकतम उपयोगिता को सुनिश्चित करना इसके पीछे मुख्य विचार है।
कस्टमर सपोर्ट के बात करें तो हम उपभोक्ताओं को रियल टाईम में सक्रिय समाधान उपलब्ध कराना चाहते हैं, उनका कारोबार हमेशा चलता रहे। टेलीमेटिक्स-शेफर्ड प्लेटफॉर्म के इंटेलीजेन्स के ज़रिए ऑन-ग्राउंड तीव्र प्रतिक्रिया के द्वारा हम सुनिश्चित करते हैं कि वाहनों का अपटाईम अधिकतम रहे और उनमें खराबी या रूकावट के समय को न्यूनतम किया जाए। कोई भी खराबी आने से पहले ही कार्रवाई कर और अपनी सेवाओं के ज़रिए उपभोक्ताओं की उत्पादकता एवं मुनाफ़ा बढ़ाकर हम उन्हें आत्मविश्वास देना चाहते हैं।’’ आशीष टंडन, ग्लोबल हैड ऑफ कस्टमर एक्सीलेन्स, ऑयलर मोटर्स ने कहा। यह सपोर्ट समाधान ऑयलर मोटर्स के सभी नए उपभोक्ताओं तथा एएमसी (एन्युअल मेंटेनेन्स कॉन्ट्रैक्ट) के तहत नामांकित सभी उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। मौजूदा उपभोक्ता भी भुगतान के आधार पर इसका उपयोग कर सकते हैं। शहरी क्षेत्रों में प्राइम टीम 90 मिनट के भीतर साइट पर पहुंच जाती हैं। जबकि शहर के बाहर या हाइवे की बात करें तो प्रतिक्रिया और समस्या के निवारण में 4-5 घण्टे का समय लग सकता है जो लोकेशन पर निर्भर करता है।अपटाईप, प्रतिक्रिया एवं सहजता को प्राथमिकता देने के दृष्टिकोण के साथ ऑयलर प्राइम का लॉन्च किया गया है।
इस लॉन्च के साथ ऑयलर मोटर्स ऑयलर के इस वादे की पुष्टि करता है कि ‘हम आपको सड़क पर कभी भी अकेला नहीं छोड़ते’। यह हमारे व्यापक दृष्टिकोण को दर्शाता है कि कमर्शियल ईवी सिर्फ प्रोडक्ट्स तक ही सीमित नहीं बल्कि ऐसे स्मार्ट सिस्टम के बारे में हैं जो आगे बढ़कर सोचे, तेज़ी से प्रतिक्रिया करे तथा सही समय पर उपभोक्ताओं तक हर ज़रूरी सहायता पहुंचाए।





