आदिवासी नेता मोहन माझी बने ओडिशा के मुख्यमंत्री, बोलंगीर राजघराने के केवी सिंह देव बने डिप्टी सीएम

आदिवासी नेता एवं चार बार के विधायक मोहन चरण माझी ने बुधवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह राज्य में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री हैं। इसके अलावा ओडिशा के बोलंगीर राजघराने के केवी सिंह देव और पहली बार चुनाव जीतने वाली प्रभाती परिदा डिप्टी सीएम बनी हैं। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, समेत कई केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल हुए।

कौन हैं माझी

52 वर्षीय मोहन चरण माझी पिछली विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक थे। वह संथाल समुदाय से संबंध रखते हैं। वह हाल में हुए विधानसभा चुनाव में चौथी बार विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने क्योंझर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की।

राजघराने से डिप्टी सीएम तक पहुंचे जूझारू नेता देव

राज्या के नए डिप्टी सीएम कीर्ति वर्धन (के. वी.) सिंह देव का नाता ओडिशा के मशहुर बोलंगीर राजघराने के पटनागढ़ से है। वह भाजपा के कद्दावर नेता हैं। इसके अलावा वह राजनीतिक बिरादीर मेंं जूझारू नेता के रूप में जाने जाते हैं।

पहली बार जीतकर बन गईं डिप्टी सीएम,नाम है प्रभाती परिदा

प्रभाती परिदा का नाम भाजपा नेताओं के साथ राजनीतिक विश्निलेषकों के लिए चौकाने वाला रहा। परीदा निमापारा विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बनीं। उनका डिप्टी सीएम की रेस में कहीं नाम भी नहीं था। हालांकि, पीएम मोदी अपने फैसलों से चौकाने के लिए जाने जाते हैं।

पीएम मोदी ने दी बधाई

शपथग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, भूपेन्द्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, जुएल उरांव, अश्विनी वैष्णव और अन्य शामिल हुए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, गोवा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, असम, गुजरात, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड सहित भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री भी उपस्थित थे। समारोह में ओडिशा के निवर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी शामिल हुए।