दक्षिण कोरिया में वाहन निर्माता कंपनियों को करना होगा इलेक्ट्रिक वाहनों के बैटरी ब्रांड का खुलासा
सियोल, 25 अगस्त (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया सरकार और सत्तारूढ़ पीपुल्स पावर पार्टी (पीपीपी) ने रविवार को इलेक्ट्रिक वाहन को लेकर एक अहम फैसला किया है। अब इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं को सभी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के बैटरी ब्रांड की जानकारी का खुलासा करना अनिवार्य होगा। सरकार और पीपीपी ने इसकी अनिवार्यता पर सहमति व्यक्त कर दी









