जुवेना हर्बल्स ने हर मौके के लिए अलग शेड्स के साथ लॉन्च की स्वास्थ्यप्रद एम’लेडी लिपस्टिक

लोकप्रिय हर्बल ब्यूटी ब्रांड जुवेना हर्बल्स ने हाल में शानदार तरीके से लिपस्टिक के क्षेत्र में कदम रखा है। भारत में 1952 में लिपस्टिक आई थी और उस समय इसे देश में महिलाओं के लिए सबसे क्रांतिकारी मेक-अप प्रोडक्ट कहा गया था। जुवेना हर्बल्स ने अपनी एम’लेडी ब्रांड की लिपस्टिक के साथ इस दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। कंपनी का लक्ष्य इस उद्योग में गुणवत्ता एवं सौंदर्य के मामले में अंतरराष्ट्रीय मानक स्थापित करना है।

एम’लेडी ब्रांड के तहत अनूठी और विस्तृत रेंज की लिपस्टिक्स को कई कारणों से हर्बल ब्यूटी मार्केट में पसंद किया जा रहा है। इनमें लैवेंडर ऑयल, टी ट्री ऑयल, ऑरेंज ऑयल आदि जैसे कई एसेंशियल ऑयल्स हैं। इनमें आलमंड ऑयल, विटामिन ई, बीवैक्स, कोकोआ बटर आदि जैसे कई अन्य अहम घटकों का भी प्रयोग किया गया है। इन लिपस्टिक्स में प्रयोग किए गए पिगमेंट उच्च गुणवत्ता वाले हैं और शानदार परिणाम देते हैं। इनके साथ प्री और पोस्ट लिप केयर किट भी मिलती है। बाजार में उपलब्ध अन्य ज्यादातर लिपस्टिक से इतर इन लिपस्टिक्स से आपके होठों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।

लिपस्टिक्स की यह एक्सक्लूसिव और स्वास्थ्यपूर्ण रेंज दो वैरिएंट में उपलब्ध है, लिक्विड मेट फिनिश लिपस्टिक्स के 6 अनूठे शेड्स और बुलेट मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक्स के 9 खूबसूरत शेड्स। लिक्विड मेट फिनिश लिपस्टिक्स के शेड्स में जयपुरी पिंक, परफेक्ट रेड, चेरी रेड, विंटेज वाइन, लाइलेक ऑल डे और ब्रिक नेचुरल शामिल हैं। बुलेट मॉइश्चराइजिंग लिपस्टिक्स में क्रश रोज, लीची, स्कारलेट, रेड चिली, न्यूड पिंक, पिंक फॉरेवर, प्लम वाइन, पार्टी कोक और ऑरेंज फ्लेम शेड्स शामिल हैं।

जुवेना हर्बल्स की संस्थापक एवं सीईओ श्रीमती मेधा सिंह ने कहा कि एम’लेडी की लिक्विड लिपस्टिक्स को होठों को मेट फिनिश और टिकाऊ लुक देने के लिए बनाया गया है। इनमें व्हीट जर्म, बीवैक्स, कोकोआ बटर और कई अन्य आवश्यक तेल की पर्याप्त मात्रा है। इससे ये लिपस्टिक 100 प्रतिशत नॉन ट्रांसफरेबल बनती हैं, होठों को सही शेप देती हैं और पोंछने पर होठों को रूखा नहीं करती हैं। लिपस्टिक को मिटाने के बाद भी होंठ नरम बने रहते हैं। आमतौर पर बाजार में उपलब्ध बुलेट लिपस्टिक बहुत टिकाऊ नहीं होती हैं और आसानी से मिट जाती हैं। इसलिए इन्हें बार-बार लगाना पड़ता है। एम’लेडी बुलेट लिपस्टिक्स को खासतौर पर टिकाऊ होने के लिहाज से बनाया गया है, जो होंठों को नरम रखती हैं।