ऐ मेरे वतन के लोगों..जरा आंख में भर लो पानी..लता मंगेशकर नहीं रहीं

ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी गीत गाने वाला महान गायिक लता मंगेशकर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उन्होंने रविवार को सुबह आठ बजकर 12 मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। लता मंगेशकर के निधन पर राष्ट्रपति से प्रधानमंत्री तक ने शोक जाहिर किया है। वहीं सिनेमाई दुनिया के सितारे भी उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

भारत रत्न से की जा चुकी हैं सम्मानित

लता देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

देश को झकझोरने वाला गीत

स्वरकोकिला लता मंगेशकर ने अपने 70 वर्ष के संगीत सफर में लगभग 30 हजार गीत गाये लेकिन कुछ ऐसे गीत हैं जिसे उन्होंने अपना स्वर दे कर अमर बना दिया। ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’ उन्हीं से एक है जिसे कवि प्रदीप ने लिखा था और उनके इस गीत के बोलों को अपनी आवाज दे कर सुश्री लता मंगेशकर ने अमर बना दिया। यह संयोग ही है कि रविवार को कवि प्रदीप की जयंती भी है। लता मंगेशकर ने भारत-चीन युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजली देने के लिए ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी गीत जब गाया था तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाग नेहरू भी रो पड़े थे।