चरणजीत सिंह चन्नी बने पंजाब के नए ‘कैप्टन’, मुख्यमंत्री की शपथ के बाद पहुंचे राहुल गांधी

चरणजीत सिंह चन्नी ने सोवार को पंजाब के मुख्यमंत्री के रूप में शपत ले ली ।राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चन्नी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह इस समारोह में नहीं आए। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे लेकिन तब तक चन्नी शपथ ले चुके थे। चन्नी के साथ ही सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है और इन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक शपथ लेने के बाद आज दोपहर एक बजे के आसपास चन्नी कैप्टन से मिलने के लिए उनके फार्म हाउस पर जाएंगे। राज्य में अगले साल मार्च महीने में चुनाव होने हैं।

पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं चन्नी

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। साथ ही वह पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री हैं। चन्नी ने 2007 में चमकौर साहिब से पहली बार निर्दलीय विधायक के रूप में चुनाव जीता था। इसके बाद 2012 में कांग्रेस में शामिल हो गए और चुनाव जीतकर कांग्रेस विधायक के रूप में विधानसभा पहूंचे। चन्नी दिसंबर 2015 से नवंबर 2016 तक पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं।