श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी; रियान पराग का डेब्यू, ऋषभ पंत की प्लेइंग-11 में एंट्री
कोलंबो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। श्रीलंका ने बुधवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया के लिए रियान पराग डेब्यू करेंगे, जबकि ऋषभ पंत 20 महीने बाद वनडे फॉर्मेट में खेलेंगे। श्रीलंका इस सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ आगे है। […]







