रांची के मैकलुस्कीगंज में रोड कंस्ट्रक्शन साइट पर नक्सलियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, एक की मौत
रांची, 18 जुलाई (आईएएनएस)। रांची के मैकलुस्कीगंज में गुरुवार दोपहर नक्सलियों ने रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी की साइट पर अंधाधुंध फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से कंपनी का एक कर्मी भूपेंद्र यादव बुरी तरह जख्मी हो गया, जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत है। सूचना पाकर








