सिद्धारमैया सरकार के खिलाफ जेडीएस व भाजपा का संयुक्त मार्च का ऐलान, बीएस येदियुरप्पा ने मांगा सीएम का इस्तीफा
बेंगलुरु, 28 जुलाई (आईएएनएस)। सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कर्नाटक की कांग्रेस सरकार के खिलाफ भाजपा और जेडीएस ने संयुक्त मार्च का ऐलान किया है। वे राज्य में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग भी कर रहे हैं। कांग्रेस शासित दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में मुडा घोटाले को लेकर सियासत जारी है।









