गाजियाबाद : क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले तीन गिरफ्तार, 5 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा
गाजियाबाद, 29 जुलाई (आईएएनएस)। गाजियाबाद के साइबर क्राइम थाना ने क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी से 21 राज्यों में हुई 250 घटनाओं में 5 करोड़ के साइबर फ्रॉड का खुलासा हुआ। पुलिस ने








