राहुल गांधी की जाति पर अनुराग ठाकुर के बयान ने भाजपा की सोच देश के सामने रख दी : कांग्रेस
भोपाल, 31 जुलाई (आईएएनएस)। लोकसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को बिना नाम लिए बयान दिया कि जिसकी जाति का पता नहीं, वो गणना की बात करता है। इस बयान पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर का बयान भाजपा की सोच को दर्शाता









