टाटा का असम संयंत्र करेगा प्रतिदिन 4.8 करोड़ चिप्स का उत्पादन, 28,000 नौकरियों का सृजन होगा : अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय रेलवे, इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी और सूचना व प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि असम में टाटा समूह का सेमीकंडक्टर संयंत्र एक दिन में 4.83 करोड़ सेमीकंडक्टर चिप्स का उत्पादन करेगा। यह संयंत्र चालू होने पर 15,000 प्रत्यक्ष और 13,000 तक अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा करेगा। केंद्रीय मंत्री









