लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के किए दर्शन
अयोध्या, 6 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पहली बार अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हनुमानगढ़ी के दर्शन-पूजन किए। इसके बाद राम मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। सीएम योगी ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद करीब 20 मिनट तक राम मंदिर में निर्माण कार्यों का जायजा लिया।
लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, रामलला के किए दर्शन Read More »









