बजट सत्र के दौरान लोकसभा में 136 प्रतिशत हुआ कामकाज, सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित
नई दिल्ली, 9 अगस्त (आईएएनएस)। लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है यानी सदन के लिए वर्तमान बजट सत्र का समापन हो गया है। पिछले महीने 22 जुलाई से शुरू हुए इस सत्र की कार्यवाही को 12 अगस्त तक चलना था। लेकिन, इसका समापन शुक्रवार को ही कर दिया








