रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी, संगठन समेत कई मुद्दों पर लिया मार्गदर्शन
पटना। बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद संजय सरावगी (Bihar BJP President Sanjay Saraogi) ने दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) से शिष्टाचार मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।









