हिमाचल प्रदेश सरकार राजनीतिक नियुक्तियों पर धन खर्च कर रही है, कर्मचारियों की तनख्वाह के लिए इनके पास पैसा नहीं : अनुराग ठाकुर
हमीरपुर, 4 सितंबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों की तनख्वाह में देरी पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि राज्य ने पहले कभी ऐसा दिन नहीं देखा है जब सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को उनकी तनख्वाह और पेंशन नहीं मिली हो। […]








