Breaking News: लोकसभा चुनाव के मतणना के रुझानों ने चौंकाया, एनडीए-इंडिया में करीबी मुकाबला, एनडीए 298 और इंडिया 227 सीटों पर आगे

लोकसभा चुनाव की मतगणना जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन के बीच बेहद करीबी मुकाबला दिखाई दे रहा है। चुनाव आयोग ने 543 सीटों के रुझान जारी किए हैं। उनमें एनडीए गठबंधन को 270 और इंडिया 251 सीटों पर आगे चल रही है।

उत्तर प्रदेश में एनडीए को बड़ा झटका

माना जाता है कि दिल्ली की गद्दी का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। इस बार उत्तर प्रदेश में एनडीए को बड़ा झटका लगता दिखाई दे रहा है। रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश मेंं इंडिया गठबंधन 44 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं एनडीए 35 सीटों पर आगे है। वहीं एक सीट पर अन्य उम्मीदवार आगे है।