‌Breaking News: छत्तीसगढ़ में रायपुर से भाजपा के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल ने पांच लाख से ज्यादा मतों से हासिल की जीत

एक बड़ी खबर छत्तीसगढ़ से आ रही है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से BJP के दिग्गज नेता बृजमोहन अग्रवाल ने जीत हासिल कर पार्टी, और कार्यकर्ताओ के साथ केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा बरकरार रखा है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस के विकास उपाध्याय को पांच लाख से अधिक मतों से हरा दिया। बीजेपी का केंद्रीय नेतृत्व भी उनपर काफी भरोसा करता है। वह रायपुर से आठ बार के विधायक हैं।

मिल सकती है केंद्र मेंं बड़ी जिम्मेदारी

सूत्रों का कहना है कि अग्रवाल के अनुभव, काबिलियत, संगठन पर पकड़ और पार्टी के लिए किसी भी भूमिका को निभाने के लिए तैयार रहने की काबिलियत को देखते हुए उन्हें इस बार केंद्र मेंं बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आपकों बता दें कि रायपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के कद्दावर भाजपा नेता एवं रायपुर से आठ बार के विधायक बृजमोहन अग्रवाल की नामांकन रैली पूरे धूमधाम और लाव लश्कर के साथ निकाली गई थी। सिर पर भगवा पगड़ी पहने बाइक चलाते हुए भाजपा युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं रैली के आगे चल रहीं थी। इस जनसैलाब में माहौल पूरा भगवा मय था।

रैली में दिग्गजों का दिखा था साथ

बृजमोहन अग्रवाल ने जब रायपुर से नामांकन के लिए रैली निकाली थी तब मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, मंत्री राम विचार नेताम, टंकराम वर्मा, सांसद सुनील सोनी, विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, धरमलाल कौशिक, इंद्र कुमार साहू, अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए थे।