Breaking News: सरकार बनाने की घड़ी करीब आई, चंद्रबाबु नायडू और नीतीश कुमार की डिमांड हाई, लोकसभा अध्यक्ष पद संग सहयोगियों के दिल मांगे मोर

केंद्र मेंं तीसरी बार मोदी सरकार बनाने की तैयारी तेज हो गई है। लेकिन बहुत से कम सीट होने की वजह से इस बार सहयोगियों की डिमांड बहुत हाई है। कोई लोकसभा अध्यक्ष पद की डिमाड कर रहा है तो कोई छह बड़े मंत्रालय की मांग कर रहा है। इसमें टीडीपी के चंद्रबाबु नायडू और नीतीश कुमार से लेकर चिगार पासवान तक शामिल है्ं।

नायडू को बड़े मंत्रालय संग चाहिए लोकसभा अध्यक्ष का पद

टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबु नायडू वाजपेयी सरकार में सहयोगी रह चुके हैं। साथ ही वह एनडीए के संयोजक भी रह चुके हैं। हालांकि, वह टफ बार्गेनर माने जाते हैं। सूत्रों का कहना है कि नायडू केंद्र मेंं छह बड़े मंत्रालय चाहते हैं। इसके अलावा वह लोकसभा अध्यक्ष पद भी चाहते हैं। इसके पीछे माना जा रहा है कि नायडू भविष्य मेंं अपनी पार्टी को किसी तरह की तोड़-फोड़ से बचाने की रणनीति बनाकर चल रहे हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की भी उनकी पुरानी मांग कायम है क्योंकि इसी मांग को लेकर वह 2016 में एनडीए से अलग हुए थे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी किसी भी मांग को लेकर सख्त की बजाय लचीचा रुख है।

जेडीयू मांग रही पांच मंत्रालय!

सूत्रों का कहना है कि बिहार के मुख्यमंत्री जेडीयू के लिए केंन्द्र में पांच मंत्रालय चाहते हैं। इसमें चार कैबिनेट और एक राज्यमंत्री की मांग शामिल है। इसके अलावा बिहार को बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग भी शामिल है। हालांकि कुछ सूत्र तीन कैबिनेट और एक राज्यमंत्री पद की मांग जेडीयू से किए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं जेडीयू देश मेंं जातीय जनगणना की भी मांग कर रही है। हालांकि एक दो दिन मेंं तस्वीर बिलकुल साफ हो जाएगी।