Breaking News: भाजपा को अमेठी में बड़ा झटका, स्मृति ईरानी कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से 45 हजार 905 वोटों से पीछे

भाजपा को अमेठी में बड़ा झटका लगा है। केंद्रीय मंत्री और बीजीपी की दिग्गज नेता स्मृति ईरानी लोकसभा चुनाव में अमेठी से फिलहाल कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा से 45 हजार 905 वोटों से पीछे चल रही हैं। ईरानी ने 2019 के चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को हराया था। लेकिन इस बार बाजी पलती हुई दिख रही है।

कौन हैं किशोरी लाल शर्मा

किशोरी लाल शर्मा मूलत: पंजाब से आते हैं। वह राजीव गांधी के समय से ही अमेठी में कांग्रेस से जुड़े हुए हैं। वह अमेठी मेंं राहुल गांधी और रायबरेली में सोनिया गांधी के सांसद प्रतिनिधि रह चुके हैं। वह गांधी परिवार के बेहद भरोसेमंद माने जाते हैं। अमेठी मेंं वह घर-घर पहचाना चेहरा हैं।